बलिया, जनवरी 23 -- हल्दी। स्व. अभिषेक सिंह बीरू जी क्रिकेट मेमोरियल प्रतियोगिता में शुक्रवार को आरा व मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया। इसमें आरा विजयी रहा। मुजफ्फरपुर की टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरा की टीम ने 14 ओवर में 212 रन बनाए। जबाव में मुजफ्फरपुर की टीम 126 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच आरा के श्याम सुंदर रहे। उन्होंने 37 गेंद पर 96 रनों की पारी खेली। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भरसौंता मनीष सिंह ने पुरस्कार दिया। इस मौके पर पूर्व प्रधान बजरहा विनोद चौबे, कूटकूट मिश्र, निलकू भाई रोशन, द्वारिका सिंह, रणधीर सिंह चिक्कू, रणवीर सिंह बब्बू, जुबेर अहमद, आरिफ खां, भगवान सिंह, संतोष सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.