जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- जमशेदपुर। टाटानगर से बिहार के पटना, दानापुर, बिहटा और आरा जाने वाले यात्रियों को 26 अप्रैल को दिक्कत होगी क्योंकि दुर्ग से 25 अप्रैल को खुलने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस आरा नहीं जाएगी। दानापुर मंडल में मरम्मत कार्य को लेकर लाइन ब्लॉक के कारण रेलवे में यह आदेश हुआ है। इससे टाटानगर से गुजरने वाली दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 26 अप्रैल को राजेन्द्रनगर टर्मीनल तक चलेगी। साउथ बिहार ट्रेन के दानापुर व आरा नहीं जाने से सैकड़ो यात्रियों को किसी अन्य साधन की व्यवस्था करनी होगी क्योंकि लाइन ब्लॉक के दौरान रेलवे लोकल ट्रेनों को भी रद्द कर सकता है। हालांकि टाटानगर बक्सर एक्सप्रेस के परिचालन में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- हटिया और पुरुलिया की ट्रेनें कल होंगी रद्द यह भी पढ़ें- यात्रीगण ध्यान दें, यूपी में यार्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.