आरा, मई 15 -- -निगम कर्मियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित -कर्मियों ने हड़ताल के पहले दिन निगम गेट पर किया धरना-प्रदर्शन आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आरा नगर निगम के कर्मचारियों ने शुक्रवार से अपनी विभिन्न मांगों को ले बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल की शुरुआत नगर निगम कार्यालय गेट पर धरना-प्रदर्शन के साथ हुई। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

हड़ताल का प्रभाव हड़ताल के कारण शहर के 45 वार्डों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। शहर के कई इलाकों में कचरा उठाव नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम कर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

कर्मचारियों की मांगें...