आरा, फरवरी 26 -- -पंजाब से बिहार आने वाले प्रवासियों के लिए घर आना होगा आसान आरा, निज प्रतिनिधि रेलवे की ओर से होली पर्व के दौरान पंजाब से बिहार आने वाले यात्रियों के लिए फिरोजपुर से दानापुर के बीच होली स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 04615/16 फिरोजपुर कैंट दानापुर होली स्पेशल का परिचालन आगामी 26 फरवरी से छह मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को फिरोजपुर कैंट से 12.00 बजे खुलकर लुधियाना जं, अंबाला कैंट, मुरादाबाद, लखनऊ, राय बरेली, बनारस होते हुए अगले दिन 13.30 बजे डीडीयू, 14.50 बजे बक्सर, 16.00 बजे आरा जं रुकती हुई दानापुर करीब 17.30 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में इसका परिचालन 27 फरवरी से छह मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को दानापुर से 21.10 बजे खुलकर 21.40 बजे आरा जं, 22.55 बजे बक्सर रुकती हुई अगले दिन 23.55 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.