आरा, मार्च 14 -- आरा। देश के कई हिस्सों में गैस की किल्लत की खबरों के बीच आरा जंक्शन पर रेल कोच कैंटीन और प्लेटफॉर्म कैंटीन में फिलहाल कोई खास परेशानी देखने को नहीं मिल रही है। स्टेशन पर यात्रियों को नियमित रूप से खाना और नाश्ता उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि गैस की कमी के कारण कैंटीन संचालकों को महंगे दाम पर गैस सिलेंडर खरीदने पड़ रहे हैं, जिससे उनकी लागत बढ़ गई है। इसके बावजूद यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था जारी है। दूसरी ओर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के पैंट्री कार में गैस की कमी का असर नहीं पड़ा है। रेलवे की ओर से अब अधिकतर पैंट्री कार में इलेक्ट्रिक चूल्हों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी वजह से गैस की किल्लत के बावजूद ट्रेनों में भोजन बनाने की प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई है। यात्रियों को ट्रेन में भी पहले की तरह खाना मिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.