आरा, सितम्बर 6 -- आरा। आरा जंक्शन पर रविवार की तड़के करीब सवा चार बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अलीपुरद्वार जंक्शन से दिल्ली जा रही 15483 महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन कोच पटरी से उतर गये। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया और स्टेशन पर राहत-बचाव का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया। यह भी पढ़ें- आरा जंक्शन पर महानंदा एक्सप्रेस की 3 बोगियां पटरी से उतरीं, यात्रियों में अफरातफरी; अप लाइन पर परिचालन ठपहादसे का विवरण सुबह करीब आठ बजे अप लाइन पर परिचालन शुरू होने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। जानकारी के अनुसार, महानंदा एक्सप्रेस सुबह करीब 4:12 बजे आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची थी। ट्रेन को यहां से दिल्ली के लिए रवाना होना था। इसी दौरान परि...