आरा, जून 7 -- आरा, संवाददाता। अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति की ओर से शनिवार को आयोजित राज्यस्तरीय अधिवक्ता सम्मेलन में आरा के तीन वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अधिवक्ता रत्न सम्मानित किया गया।

सम्मेलन का आयोजन हिन्दी साहित्य सम्मेलन भवन, पटना में राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मनाथ प्रसाद यादव की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ। सम्मेलन में अधिवक्ताओं के अधिकारों एवं कल्याण के लिए वर्षों पूर्व संचालित ऐतिहासिक जेल भरो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अधिवक्ताओं को उनके संघर्ष, त्याग एवं योगदान के लिए अधिवक्ता रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में आरा सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण राय, परशुराम चौधरी और नागेन्द्र प्रसाद सिंह सम्मानित किया गया। इनमें नागेन्द्र प्रसाद सिंह का विधिक जीवन लगभग पांच दशकों से अधिक समय तक न्याय, अध...