आरा, मार्च 18 -- ​-वैभव सूर्यवंशी जैसे खतरनाक बल्लेबाज की प्रैक्टिस के लिए नेट बॉलर की भूमिका निभाएंगे आरा, संवाददाता। भोजपुर के उभरते तेज गेंदबाज शाहबाज अनवर नित नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। पिछले आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नेट बॉलर रह चुके शाहबाज आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के साथ बतौर नेट बॉलर कॉन्ट्रैक्ट के साथ जुड़ने जा रहे हैं। वे पूर्व में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई के लिए स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को गेंदबाजी कर चुके हैं, जबकि इस बार रवींद्र जडेजा और वैभव सूर्यवंशी जैसे बल्लेबाजों की प्रैक्टिस के लिए बॉलिंग करेंगे। आरा के मिल्की मोहल्ले के निवासी शाहबाज अनवर दाएं हाथ के आक्रामक तेज गेंदबाज हैं। उनके पिता अनवर आलम बिहार पुलिस में सिपाही हैं। शाहबाज पिछले आठ-नौ वर्षों से क्रिकेट खेल रहे हैं और फिलहाल पटना क...