आरा के कारीसाथ में ट्रेन से गिर कारपेंटर की मौत
आरा, मई 22 -- आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कारीसाथ स्टेशन के समीप गुरुवार की रात ट्रेन से गिरकर एक कारपेंटर की मौत हो गई। मृत कारपेंटर धोबहां थाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव निवासी स्व. हरिद्वार शर्मा के 48 वर्षीय पुत्र ओम नारायण शर्मा थे। छोटे भाई आनंद शर्मा ने बताया कि गुरुवार को वे अपने एक रिश्तेदार के घर बक्सर गए थे। देर शाम ट्रेन से आरा लौट रहे थे। इस बीच कारीसाथ स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह स्थानीय ग्रामीण रेलवे लाइन की तरफ गए, तो उनके शव देखा। आधार कार्ड के जरिए उनकी पहचान कर बाघी पाकड़ पंचायत के मुखिया को जानकारी दी गई। इसके बाद मुखिया द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी। तब परिजन आरा रेल थाना पहुंचे। उसके बाद पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। बताया जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.