आरा, जुलाई 6 -- आरा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आरा के मौलाबाग स्थित डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक अंकुर आनंद वर्मा को अटल स्किल सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पटना के प्रतिष्ठित सिमेज कॉलेज के निदेशक नीरज अग्रवाल की ओर से गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया। वर्मा ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्य, व्यक्तित्व विकास, डिजिटल शिक्षा एवं रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...