आरा, अप्रैल 15 -- -बिहार का परचम राष्ट्रीय मंच पर लहराया, परिवार को दिया सफलता का श्रेय आरा। बिहार की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए विभिन्न राज्यों के 22 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ मिसेज इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद में 11 अप्रैल को आयोजित फाइनल में उसने यह खिताब पाया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल आरा बल्कि पूरे बिहार में गर्व और उत्साह का माहौल है। विजेता अपूर्वा वर्मा इसके पूर्व मिस बिहार 2025 का ताज भी जीत चुकी हैं और कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं। वर्तमान में वह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री प्राप्त कर रही हैं, जो कि अब पूरी हो चुकी है। यह भी पढ़ें- आरा की बेटी अपूर्वा मिसेज इंडिया मालूम हो कि अपूर्वा वर्मा आरा शहर के पुरानी पुलिस लाइन की र...