आरा, मार्च 14 -- आरा, निज प्रतिनिधि। बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रारंभिक परीक्षा आज (रविवार) को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न 2:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक संचालित होगी। यह परीक्षा भोजपुर जिला मुख्यालय स्थित 24 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली के परीक्षार्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय पूर्वाह्न 8:30 बजे से 9:30 बजे तक और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 12:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। निर्देश दिया गया कि निर्धारित समय के पश्चात किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थियों को परीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.