आरा, नवम्बर 27 -- -परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2.50 लाख का जुर्माना -बाईपास रोड में बस स्टैंड से धरहरा तक सड़कों पर खड़े वाहनों पर की गई कार्रवाई -जहां-तहां सड़क पर खड़े वाहन जाम और सड़क हादसों की बनते हैं वजह आरा, एक संवाददाता। भोजपुर की सड़कों पर जहां-तहां सड़कों पर ही वाहन खड़े कर देने वालों की अब खैर नहीं होगी। जिले के परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की ओर से ऐसे वाहनों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु और एमवीआई धनोज कुमार की ओर से गुरुवार को संयुक्त कार्रवाई की गई। आरा शहर के बाईपास रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड से लेकर धरहरा तक सड़क पर और किनारे खड़े वाहनों पर नो पार्किंग का जुर्माना किया गया। इसके साथ ही वाहनों के कागजात की भी जांच कर जुर्माना किया गया। इस दौरान 40 से अधिक वाहनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.