आरा, जून 2 -- आरा। शहर के बाईपास रोड स्थित जेपी चौधरी कॉम्प्लेक्स में जदयू महानगर कार्यालय में महानगर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को अभिनन्दन कार्यक्रम किया गया। बैठक में सभी नव मनोनीत सेक्टर अध्यक्ष शैलेन्द्र नाथ राय, राजेश कुमार बिन्द, देवी दयाल राम, मंजीत पासवान, अंश आनंद सिंह, प्रेमा देवी कुशवाहा, रिमा देवी, उर्मिला देवी को माला एवं जदयू पट्टी से सम्मानित किया गया। सभी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करने का संकल्प लिया। उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर चौधरी, बृजेश राय, महासचिव सर्वानंद सिंह, राधा देवी, सचिव प्रभा देवी, राधेश्याम सिंह, गौरीशंकर सिंह, सीमा देवी, देवन्ती देवी, विभा देवी, सीतला देवी, रीता देवी, मोहम्मद हलिम, मो सरफराज, अजय सिंह, ध्रु...