आरा : बीबी का डोला मातमी जुलूस निकला, कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि
आरा, जून 22 -- आरा। मुहर्रम की छठी तारीख के अवसर पर सोमवार को आरा शहर में कर्बला के शहीदों की याद में बीबी का डोला के नाम से पारंपरिक मातमी जुलूस निकाला गया। यह जुलूस महाजन टोली नं. एक से, महादेवा रोड स्थित डिप्टी शेर अली के इमामबाड़ा से स्व अहमद हुसैन की तरफ से शुरू हुआ और महादेवा रोड, धर्मन चौक, गोपाली चौक, शीश महल चौक, बिचली रोड होते हुए पुनः धर्मन चौक से लौटकर इमामबाड़ा में समाप्त हुआ। यह परंपरा लगभग 200 वर्षों से चली आ रही है, जिसमें कर्बला में हज़रत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को याद करते हुए नौहा पढ़ा जाता है और मातम किया जाता है। शिया समुदाय के लोग विशेष रूप से काले वस्त्र धारण कर इस शोकपूर्ण अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। यह भी पढ़ें- आरा : बीबी का डोला मातमी जुलूस निकला, कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलिजुलूस में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.