कानपुर, मार्च 23 -- हैलट परिसर में एंबुलेंस किनारे लगाकर आराम फरमा रहे आठ चालकों को प्राचार्य ने पकड़ा। सभी के बारे में पुलिस व सीएमओ को जानकारी दी गई है। प्राचार्य डॉ संजय काला ने बताया कि सोमवार दोपहर परिसर में बेवजह एंबुलेंस लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आठ चालक ऐसे पकड़े गए, जिनका यहां कोई काम भी नहीं था। वह एंबुलेंस के अंदर सोते व आराम करते मिले। पुलिस को सूचना देने के अलावा सीएमओ को भी इस बारे में बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...