आराम छोड़ कर भाजपाई अब करेंगे कुछ इस तरह काम
मुरादाबाद, जुलाई 15 -- मुरादाबाद। भाजपा के पदाधिकारी प्रवास करें। जिसकी जो जिम्मेदारी है उसे निभाएंगे। जनता के बीच रहेंगे। उनके दुख सुख में शामिल होंगे। योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिलाएंगे। इसी तरह का संदेश लेकर भाजपा के पदाधिकारी लौटे। अमरोहा के जोया में मंडल स्तरीय भाजपा संगठन की बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने टिप्स दिए। उन्होंने कुल छह बैठकें कीं जिसमें जिलाध्यक्षों की बैठक में मुरादाबाद से प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी, पश्चिम क्षेत्र के महामंत्री हरिओम शर्मा, जिलाध्यक्ष आकाश पाल और महानगर के प्रभारी अध्यक्ष नवदीप टंडन भी शामिल हुए। प्रदेश महामंत्री ने यह भी संदेश दिया कि विपक्ष के प्रत्येक भ्रामक एवं नकारात्मक नैरेटिव का तथ्यों, तर्कों और प्रमाणों के साथ प्रभावी उत्तर देंगे। यह भी पढ़ें- बूथ जीता तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.