आराध्या श्री फाउंडेशन ने अमन की मदद के लिए बढ़ाया हाथ
अंबेडकर नगर, सितम्बर 3 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। आराध्या श्री फाउंडेशन ने अमन श्रीवास्तव के गांव महुंली जिला प्रतापगढ पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढाढस बधाया। फाउंडेशन ने पीड़ित को आर्थिक मदद व घरेलू खाद्य सामग्री भी दिया जिसमें जिला कायस्थ समाज का भी सहयोग रहा। प्रतापगढ़ जिले के मंहुली गांव में बीते माह छह अगस्त को एक जर्जर मकान की छत गिरने से अमन के परिवार के छह सदस्यों की दबकर मौत हो गई थी। हृदय विदारक भयावह खबर के बाद आराध्या श्री फाउंडेशन के सदस्यों ने महुंली गांव पहुंचकर अमन को ढाढस बधाया। फाउंडेशन लगातार सड़क सुरक्षा, खेल स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण व अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। मौके पर आराध्या श्री फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव के अलावां ललित मोहन श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, प्रशान्त श्रीवास्तव, अंकुर, विवेक, रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.