आराध्या बनी एक दिन के लिए थानाध्यक्ष
सिद्धार्थ, मार्च 26 -- खेसरहा, हिन्दुस्तान संवाद। सनराइज पब्लिक स्कूल बेलौहा बाजार की कक्षा सात की छात्रा आराध्या त्रिपाठी को मिशन नारी शक्ति के तहत बुधवार को एक दिन का खेसरहा थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर सीओ शुबेन्दू सिंह भी मौजूद रहे।पीढ़ियां गांव निवासी आराध्य त्रिपाठी पुत्री पवन त्रिपाठी को थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बकायद एक दिन के लिए थाने का चार्ज दिया और थाने की गतिविधियों से अवगत कराया। आराध्या ने थानाध्यक्ष बनने के बाद एक फरियादी के प्रार्थनापत्र पर मामले का निपटारा भी किया। इसके बाद महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। सीसीटीएनएस रूम में जाकर आईजीआरएस रिपोर्ट व अन्य प्रकरणों की जानकारी ली। साइबर क्राइम से संबंधित मामलों की प्रगति की जांच की। आराध्या ने मालखाने में रखे असलहों की भी जांच की। इसके बाद स्कूल की छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.