पलामू, मार्च 6 -- मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स (केजी स्कूल)में अध्ययनरत कक्षा 10वीं की छात्रा आराध्या कुमारी का चयन भारत सरकार संचालित इंस्पायर्ड अवार्ड का ब्लॉक स्तर पर हुआ है। प्राचार्य आशीष कुमार दुबे ने बताया कि आराध्या ने जिस थीम का चयन किया है वह ओल्ड एज से संबंधित है। प्राचार्य ने बताया कि ओल्ड एज की समस्या का समाधान करने के लिए स्टीक सेंसेस किस प्रकार से सहायक हो सकता है। छात्रा को अगले स्तर पर मॉडल प्रस्तुत करने के लिए सरकार के 10 हजार की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आज का आधुनिक युग, नवाचार तथा अन्वेषण के माध्यम से विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। गाइड शिक्षिका के रूप में अमृता सिन्हा तथा कंचनबाला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही स्कूल के सभी शिक्षकों ने उसे अगले स्तर पर सफल होने के लिए श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.