मथुरा, जुलाई 8 -- सारंग हाई इम्पैक्ट स्कूल, वृंदावन की छह वर्षीय मेधावी छात्रा आराधिका ने हिमाचल प्रदेश के सुरम्य धर्मशाला स्टेडियम में आयोजित 14वीं नेशनल चैंपियनशिप में आठ स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम कर उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है। संयुक्त भारत खेल फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 500 एथलीटों ने भाग लिया था। कोच शैलेंद्र सिंह के मार्गदर्शन ने आराधिका को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दौड़ 600 मीटर और 400 मीटर में स्वर्ण पदक, 100 मीटर दौड़ में रजत पदक, क्वाड स्केटिंग (अंडर-7) 1 लैप और लैप्स में स्वर्ण पदक, हाई-स्पीड इनलाइन प्रोफेशनल (अंडर-4) 1 लैप और लैप्स में स्वर्ण पदक। हाई-स्पीड इनलाइन प्रोफेशनल (अंडर-9) 1 लैप और लैप्स में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।संस्थान के निदेशकों खुशबू ओहरी एवं मार्तं...