आराधना मिश्रा मोना के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जश्न
प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शनिवार को कांग्रेसियों ने आराधना मिश्रा 'मोना' को बधाई दी। सिविल लाइंस के एल्गिन रोड स्थित उनके आवास के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता जुटे। ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने शंखनाद और आतिशबाजी की। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।पार्टी नेताओं ने कहा कि आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस दौरान विजय प्रकाश, सुधाकर, मुकुंद तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, हसीब अहमद, रजनीश सिंह रिशु, मनोज पासी, तलत अजीम, जितेंद्र तिवारी, दीपचंद्र शर्मा, शीश अहमद, राकेश पटेल, विशाल सोनकर, शकील अहमद, नागेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मोना के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.