आराधना मिश्रा मोना के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई
शामली, अक्टूबर 4 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के मनोनयन पर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए मिठाई वितरित की। कांग्रेसियों ने उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई। ओमप्रकाश शर्मा के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का आभार जताया। इस दौरान आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश अध्यक्ष, सहारनपुर सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष तथा देवेंद्र निषाद और आलोक प्रताप को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भी हर्ष व्यक्त किया गया। यह भी पढ़ें- कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.