आराधना मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बांटी मिठाई
औरैया, अक्टूबर 3 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' को बनाए जाने पर शनिवार को जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। शहर के सांई मंदिर में जुटे कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नई प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी। कांग्रेस नेतृत्व ने अजय राय के स्थान पर रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष और सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बदलाव बताते हुए कहा कि नए नेतृत्व में पार्टी को ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ता मजबूती से जनता के बीच पहुंचेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे ने कहा कि आराधना मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। यह भी पढ़ें- आराधना मिश्रा मोना को चुनाव से ठीक पहले यूपी कांग्रेस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.