रुडकी, सितम्बर 27 -- स्वामी दयानंद सरस्वती विद्यालय में शनिवार देर शाम आराधना दिवस के द्वितीय दिवस का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी श्रद्धानंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंत्रोच्चारण, श्लोक और अतिथियों के अभिनंदन के बाद कक्षा तीन से नौ तक के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक और उत्सवपूर्ण वातावरण बना दिया। कार्यक्रम में राजेश नौटियाल ने स्वामी दयानंद सरस्वती और सेवा संस्था के संबंध में प्रेरणादायी विचार रखे। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, नृत्य और श्लोकों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। रतन रॉय ने संस्था की अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी शीला बालाजी, स्वामी श्रद्धानंद तथा जीवन में मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य गि...