चंदौली, जनवरी 24 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कस्बा के विभिन्न स्थानों पर मां सरस्वती की धूमधाम से पूजा अर्चना की गई। इसके अलावा विद्यालय सहित कई जगहों पर मां सरस्वती की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस मौके पर विद्यालयों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भी जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और सरस्वती पूजन समारोह विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने समारोह पूर्वक मनाया। जिसमें नेताजी के जीवन वृतांत पर भाषण और चित्रकला, वाद विवाद की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर, ज्योति भारद्वाज, धर्मराज प्रसाद, सतीश कुमार, सुरेश कुमार, मृत्युंजय मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.