आराजी लाइन ब्लॉक के गहरपुर गांव में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत 5.94 लाख से इंटरलॉकिग मार्ग बनेगा।
वाराणसी, जुलाई 1 -- सेवापुरी। आराजी लाइन ब्लॉक के गहरपुर गांव में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत 5.94 लाख से इंटरलॉकिग मार्ग बनेगा। एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने मंगलवार को विधि-विधान से इसका शिलान्यास और भूमिपूजन किया। उन्होंने बताया कि लालमन पटेल और दूधनाथ के घर के बीच बनने वाले रास्ते की लंबाई 165 मीटर होगी। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि संदीप सिंह 'मिंटू', प्रधान शिरोमन वर्मा, जंसा मंडलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, डॉ. वैद्यनाथ पटेल, विक्रमादित्य पटेल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.