वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट में डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान आराजीलाइन ब्लाक में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 21 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल मैत्रिक शौचालयों के निर्माण कार्य अपूर्ण पाए जाने पर जिलाधिकारी ने बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि सेवापुरी ब्लाक में बाल विकास परियोजना के समुदाय आधारित गतिविधि माह नवंबर 2025 में 60.94 प्रतिशत, दिसंबर 2025 में 84.72 प्रतिशत तथा जनवरी 2026 में 88.68 प्रतिशत रही। वहीं स्वास्थ्य और सफाई गतिविधि (वीएचएसएनडी) की प्रगति लगातार तीन माह से कम पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। डिस्ट्रिक्ट एनआरसी में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.