आरागारो पंचायत में खेत बचाओ अभियान का आयोजन
कोडरमा, जून 11 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा प्रखंड के आरागारो पंचायत के सरदारोडीह में गुरुवार को खेत बचाओ अभियान आयोजित किया गया। इसका उदघाटन मुख्य अतिथि बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र जयनगर वैज्ञानिक प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक किसान मित्र और किसान उपस्थित थे। अभियान में किसानों को बीजोपचार कम बारिश होने की संभावना पर वैकल्पिक खेती, कम पानी में होने वाले फसलों को लगाने ,रासायनिक उर्वरकों का संतुलित व कम प्रयोग,जैविक खेती को अपनाने ,हरी खाद का उपयोग व इसका महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं व केसीसी के लिये मोबाइल ऐप की जानकारी दिया गया और किसानों को जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- अररिया : खरीफ कार्यशाला में किसानों को दी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.