आरसेटी में 29 प्रशिक्षुओं को मिला एलएमवी प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र
रांची, अगस्त 22 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। रूडसेट संस्थान, सिल्ली में आयोजित 30 दिवसीय एलएमवी वाहन ड्राइविंग प्रशिक्षण का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले 29 प्रशिक्षुओं के बीच प्रशस्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल का उपयोग स्वरोजगार के लिए करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान 30 दिवसीय दोपहिया मोटर वाहन मरम्मत प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इसमें 23 प्रशिक्षु शामिल हुए। वहीं, 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण की भी शुरुआत हुई, जिसमें 28 प्रशिक्षु प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिप उपाध्यक्ष ने सभी प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाकर स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.