आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण शुरू
पिथौरागढ़, जुलाई 26 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय कार्यालय के पूर्व मुख्य प्रबंधक प्रवीण सिंह गर्ब्याल ने दीप जलाकर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। गर्ब्याल ने प्रतिभागियों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, कृषि को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित करने तथा स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि कृषि क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता की अपार संभावनाएं हैं, जिनका लाभ उठाकर ग्रामीण युवा अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। संस्थान के निदेशक हिमांशु जोशी ने बताया कि आरसेटी का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं व महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.