आरसेटी में फास्ट फूड प्रशिक्षण से युवाओं को मिल रही स्वरोजगार की राह
बागेश्वर, जुलाई 3 -- देवेंद पांडे, बागेश्वर। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लघु उद्योग फास्ट फूड प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 27 युवक-युवतियां भाग ले रहे हैं। संस्थान के निदेशक सुखविंदर कादियान ने बताया कि यह प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मास्टर ट्रेनर सरिता राणा द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को फास्ट फूड बनाने की विभिन्न विधियों और उसकी बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार और उद्यमिता से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वे भविष्य में इन योजनाओं का लाभ लेकर अपना व्यवसाय स्थापित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.