बस्ती, अगस्त 8 -- बस्ती। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) ने ब्लॉक दुबौलिया के ग्राम छपिया में छह दिवसीय ईडीपी के तहत मसाला निर्माण प्रशिक्षण शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन श्वेतांक शेखर, सुरंगमा शेखर और निदेशक मृत्युञ्जय मिश्रा ने किया। प्रशिक्षण में महिलाओं को मसाला, जैम और कैचअप निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण तथा पैकेजिंग की जानकारी दी जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि स्वरोजगार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में धीरज राय, आशीष त्रिपाठी, ब्लॉक मिशन मैनेजर ब्रजेश, हर्षिता, सुष्मिता, सीता, प्रधान प्रतिनिधि एवं रश्मि श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- आरसेटी में प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...