आरसी मिशन क्षेत्र में नो एंट्री फिर भी निकलते भारी वाहन, हादसे का खतरा
शाहजहांपुर, मई 9 -- शाहजहांपुर। हरदोई बाईपास चौराहे पर नो इंट्री होने के बावजूद भी बड़े वाहन धड़ल्ले से निकलते हैं। इससे हादसों का खतरा बना रहता है। वहीं बाजार में वाहनों के गुजरने से अक्सर जाम लग जाता है। लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। हरदोई बाईपास चौराहे पर प्रातः आठ बजे से रात्रि नौ बजे तक नो इंट्री है। इस आशय से पुलिस अधीक्षक का आदेशात्मक बोर्ड भी लगा है और थाने से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जाती है। इसके बावजूद भी वाहन धड़ल्ले से निकल जाते हैं। वाहन चालक बाजार एवं सकरी सड़कों से होकर गुजरते हैं। इससे अक्सर जाम लग जाता है और हादसा होने का खतरा भी बना रहता है। दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। लोगों का आरोप है कि हरदोई बाईपास चौराहे पर केवल दो पहिया वाहनों की ही चेकिंग होती है, जबकि चौराहे पर खड़े डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.