आरसी जारी नहीं होने से बढ़ी परेशानी, चैंबर ने परिवहन मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग
बोकारो, जुलाई 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा को पत्र भेजकर जिले में नए वाहनों के निबंधन प्रमाण-पत्र (आरसी) जारी नहीं होने की समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। चैंबर ने बताया कि पिछले कई महीनों से जिला परिवहन कार्यालय में सॉफ्टवेयर संबंधी तकनीकी समस्या के कारण वाहन मालिकों को आरसी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। चैंबर के अनुसार इस समस्या से नए वाहन खरीदने वाले आम नागरिक, व्यापारी और ट्रांसपोर्टर प्रभावित हो रहे हैं। आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है तथा कई मामलों में जुर्माने का भी सामना करना पड़ रहा है। चैंबर अध्यक्ष मनोज चौधरी और महामंत्री राजकुमार जायसवाल ने परिवहन मंत्री से मांग की है कि बोकारो सहित राज्य के अन्य प्रभावित जिलों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.