रांची, मई 31 -- खूंटी, संवाददाता। संत मिखाइल महागिरजाघर, खूंटी में रविवार को पवित्र तृत्व पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खूंटी धर्मप्रांत के बिशप विनय कंडुलना ने मुख्य अनुष्ठाता के रूप में मिस्सा बलिदान संपन्न कराया तथा 154 प्रशिक्षित दीक्षार्थियों को पवित्र दृढ़ीकरण संस्कार (कन्फर्मेशन) प्रदान कर पवित्र आत्मा की मुहर से अभिषिक्त किया। मिस्सा के दौरान अपने संदेश में बिशप विनय कंडुलना ने कहा कि पवित्र तृत्व का पर्व ईसाई विश्वास का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि एक ही ईश्वर में पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा तीनों विद्यमान हैं। यह एक दिव्य रहस्य है, जिसे मानव बुद्धि पूरी तरह समझ नहीं सकती, लेकिन यह विश्वास की सबसे बड़ी सच्चाइयों में से एक है।बिशप यह भी पढ़ें- खालीजोर चर्च में परम प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन ने उदाहरण दे...