रांची, मार्च 29 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो के दिघिया गांव स्थित आरसी चर्च परिसर में रविवार को मसीही समुदाय ने श्रद्धा और उल्लास के साथ खजूर पर्व (पाम संडे) मनाया। फादर राबर्ट मिंज की अगुवाई में विश्वासियों ने हाथों में खजूर की डालियां लेकर प्रभु यीशु का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कुदारखो गांव के विश्वासियों की अगुवाई में भजन-प्रार्थना हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद मसीही समुदाय के लोगों ने खजूर की डाली लेकर जुलूस निकाला। यह जुलूस चर्च परिसर से शुरू होकर दिघिया मिशन मैदान से होते हुए पुनः पल्ली परिसर पहुंचा, जहां यह एक सभा में परिवर्तित हो गया।इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हुए आस्था का परिचय दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में देवनिश तिग्गा, सिस्टर लूसी भेंगरा, प्रचार विनय टोप्पो, यु...