मैनपुरी, अगस्त 3 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के 92वें दीक्षांत समारोह में कुं. आरसी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। समारोह में बीए संगीत विभाग की छात्रा सोनम ने संगीत वादन में रजत पदक, जबकि एमए की छात्रा संजना चौहान ने संगीत (सितार) में स्वर्ण एवं रजत पदक हासिल कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रबंध समिति के सचिव कुं. बलवीर सिंह चौहान ने मेधावी छात्राओं को बधाई देते हुए निरंतर नई ऊँचाइयों को छूने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने संगीत विभागाध्यक्ष व प्राचार्या डॉ. शेफाली यादव, शिक्षिका रंगोली यादव के निष्ठावान प्रयासों की सराहना की। यह भी पढ़ें- एलएलबी की छात्रा मोहिनी को मिलेंगे तीन स्वर्ण पदक संयुक्त सचिव डॉ. सुशीला त्यागी ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर पदकों की यह जीत सं...