महाराजगंज, मार्च 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत आनंदनगर स्थित गौतम बुद्ध व्यावसायिक भवन के व्यापारियों ने बुधवार को फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्याएं बताईं। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत प्रशासन अनुबंध की शर्तों के विपरीत मनमाने तरीके से किराया और मरम्मत शुल्क की मांग कर रहा है। आरसी जारी कर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। व्यापारियों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरसी पर रोक लगाने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि वर्ष 1988 में नगर पंचायत आनन्दनगर द्वारा निर्मित गौतम बुद्ध व्यावसायिक भवन की 42 दुकानों का आवंटन तत्कालीन उपजिलाधिकारी संध्या तिवारी द्वारा किया गया था। उस समय दुकानदारों से 14 हजार रुपये प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.