आरसीसी सड़क पर मुर्गी पालन का कमरा बनाने का आरोप, शिकायत
कौशाम्बी, मार्च 13 -- चरवा थाने के सैयद सरावां गांव निवासी शिवसागर मौर्या पड़ोसी पर आरसीसी सड़क तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि उनके घर के सामने सार्वजनिक रास्ते पर पुलिया व आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया था, जिसे पड़ोसी तोड़कर मुर्गी पालन के लिए कमरे का निर्माण कर रहा है। उसने सार्वजनिक नाली पर सीढ़ी का पायदान भी बना दिया है, जिससे रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। विरोध करने पर आरोपी झगड़े पर आमादा हो जाता है और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। पीड़ित ने शुक्रवार को डीएम से शिकायत कर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.