आरसीसी सड़क निर्माण में अनियमितताओं का आरोप
कन्नौज, जून 13 -- कन्नौज। शहर के कृष्णा नगर मोहल्ला, तिर्वा रोड निवासी विपिन कुमार शुक्ला ने मोहल्ले में चल रहे आरसीसी सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जांच कराए जाने की मांग की है। जिलाधिकारी को शिकायतीपत्र देते हुए बताया कि प्रमोद कुमार मिश्रा के मकान से आलोक बाजपेई के मकान तक आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता का पालन नहीं किया जा रहा है। आरसीसी सड़क की मोटाई 5 से 6 इंच होनी चाहिए, जबकि मौके पर सड़क की मोटाई मात्र 3 से 4 इंच रखी जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता तथा तकनीकी प्रक्रिया में भी कई खामियां दिखाई दे रही हैं। स्थानीय निवासियों द्वारा इस संबंध में आपत्ति दर्ज कराए जाने के बावजूद ठेकेदार द्वारा कोई ध्यान नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.