खगडि़या, मई 25 -- खगड़िया । नगर संवाददाता नप क्षेत्र के वार्ड संख्या-15 विद्याधार में लगभग 15 वर्षों की समस्याओं का आरसीसी पुलिया का निर्माण कर समाधान कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नगर सुरक्षा तटबंध से गंडक नदी जाने वाले मुख्य मार्ग पर लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित आरसीसी पुलिया का सोमवार को उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के लोगों का हाल बेहाल, आक्रोशउद्घाटन समारोह उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित योजनाओं को अब तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। यह केवल पुलिया निर्माण नहीं, बल्कि 15...