देवरिया, अप्रैल 3 -- कुशीनगर। मोतीचक ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेलवा सुदामा में वी बी जी राम जी योजना के तहत कराए जा रहे आरसीसी निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाकर गांव निवासी अमरजीत यादव ने बीडीओ प्रार्थना पत्र देकर जांच कराने की मांग की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत में लाखों रुपये की लागत से आरसीसी निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ श्वेता मिश्रा ने कहा कि शिकायत मिली थी, जांच कराई जा रही है। अगर जांच में कमी पाई गई,तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.