आरसीसी नाली निर्माण योजना का शिलान्यास
आदित्यपुर, अप्रैल 18 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-14 में आरसीसी नाली निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मेयर संजय सरदार, वार्ड पार्षद सुनीता बेरा ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर योजना की आधारशिला रखी। कार्यक्रम के दौरान मेयर ने कहा कि क्षेत्र में जल जमाव की समस्या को दूर करने के लिए यह योजना महत्वपूर्ण है। नाली निर्माण से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी और साफ-सफाई व्यवस्था में भी सुधार होगा। वहीं पार्षद ने कहा कि वार्ड के समुचित विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर समाजसेवी प्रदीप दण्डोपात समेत स्थानीय लोग एवं नागरिक उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- वार्ड 20 में सड़क एवं नाला निर्माण का शिलान्यास यह भी पढ़ें- दो करोड़ में बनेगा नाला, जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.