रुडकी, जून 26 -- रुड़की, संवाददाता। रोटरी क्लब रुड़की की ओर से एक होटल में आरसीसी जोनल मीट, चार्टर सम्मान समारोह तथा प्रोजेक्ट एनवाईआरए का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश ने 40 नवगठित आरसीसी इकाइयों को चार्टर प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब अपने सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचा रहा है। कार्यक्रम में मासिक धर्म स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें अविका सिंघल ने मेंस्ट्रुअल कप के उपयोग पर जानकारी दी। यह भी पढ़ें- आरसीसी जोनल मीट में 40 इकाइयों को मिला चार्टर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...