चाईबासा, मार्च 29 -- गुवा। आरसीबी चर्च गुवा में ईसाई समुदाय के लोगों ने खजूर पर्व (पाम संडे) श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर सुबह से ही चर्च परिसर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ख्रीस्त विश्वासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के तहत होली फैमिली स्कूल के सामने सभी श्रद्धालु अपने-अपने हाथों में खजूर की डालियां लेकर एकत्रित हुए। इसके बाद प्रभु यीशु मसीह के यरूशलेम आगमन की स्मृति में एक भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोगों ने भजन-कीर्तन करते हुए प्रभु की महिमा का गुणगान किया और शांति व प्रेम का संदेश दिया। इस दौरान चर्च के सहायक पल्ली पुरोहित फादर पास्कल भुइया ने खजूर पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन प्रभु यीशु के यरूशलेम में विजयी प्रवेश की याद दिलाता है। उन्होंने बताया कि यह पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.