बस्ती, फरवरी 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। आरसीसी कॉलेज ऑफ फार्मेसी गनेशपुर बस्ती में मंगलवार को पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में लगभग 200 से ज्यादा छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। नामी फार्मा कंपनी ने इनमें से 36 छात्रों का चयन किया। कॉलेज के चेयरमैन इंजीनियर शैलेश चौधरी ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। निदेशक प्रोफेसर डॉ. केके गुप्ता ने कहा कि भविष्य में भी अन्य प्रतिष्ठित फार्मा कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान करने का सतत प्रयास किया जाएगा। प्लेसमेंट टीम के इंचार्ज अंशुमान, सुहेल एवं अभ्युदय पाण्डेय ने छात्रों को विशेष प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.