गिरडीह, जनवरी 23 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड अंतर्गत उत्तरी डोरंडा पंचायत में 15वें वित्त आयोग की राशि से निर्मित सार्वजनिक संपत्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। पंचायत क्षेत्र के काली पोखर के बगल, पोखर ओला डोरंडा में लगाए गए दो आरसीसी कुर्सियों को गुरुवार रात तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया। इस संबंध में उत्तरी डोरंडा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नरेश कुमार यादव ने घोड्थम्भा ओपी में आवेदन देकर बताया कि 22 जनवरी की रात लगभग 11 बजे के बाद, यमरदीप राम अपने साथ लगभग पांच अज्ञात लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और लोहे के रॉड व अन्य औजारों से दोनों आरसीसी कुर्सियों को पीट-पीटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। मुखिया प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान आरोपियों द्वारा उनका नाम लेकर गाली-गलौज भी दिया गया। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.