बदायूं, मई 25 -- तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल-9 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को आरसीबी और थाला इलेवन टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मुकाबले में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थाला इलेवन को 33 रनों से हराकर जीत अपने नाम कर ली। मैच में आरसीबी के कप्तान आयुष वार्ष्णेय ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाला इलेवन की टीम निर्धारित 12 ओवर में 84 रन ही बना सकी। यह भी पढ़ें- आरसीबी ने थाला इलेवन को हराकर जीता मैच शानदार प्रदर्शन के लिए आयुष वार्ष्णेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर शुभम पुरी, शोभित पुरी, यीशु मिश्रा, सौरभ...