आरसीडी मंत्री ने डाकबंगला परिसर में लगाए आम के पौधे
भागलपुर, जून 16 -- भागलपुर। पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) के मंत्री कुमार शैलेंद्र ने सोमवार को डाकबंगला परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने आम के पौधे लगाए। मंत्री ने अभियंताओं को निर्देश दिया कि पौधों में निरंतर पानी और मवेशियों से सुरक्षा की जिम्मेदारी आपलोगों की है। पौधों को बचाने के लिए गैबियन की व्यवस्था करें। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार राय, कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार गुप्ता, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता ज्ञानचंद दास समेत कई सहायक और कनीय अभियंता भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.